बारिश की आहट से ही भिलाई निगम का बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ हुआ एक्टिव: निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने दिए निर्देश… जलभराव की स्थिति में इन अधिकारीयों को करें कॉल; कई इलाकों में भरा पानी

भिलाई। भिलाई निगम कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा तत्परता दिखते हुए बरसात के आगमन की आहट शुरू होते ही बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ सक्रीय कर दिया है। निगम क्षेत्र के निचली बस्तीयो में पानी भरने की संभावना बनी रहती है। उसके बचाव के लिए नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बाढ़ से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ दल एवं कंट्रोल रूम का गठन किया है। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में 24 घंटा संचालित होगी। अपर आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी इसके नोडल अधिकारी होगें। इसी बीच सुपेला समेत कई इलाकों में जलभराव की शिकायत आने शुरू हो गई है। हालांकि आज मानसून की पहली बारिश हुई है। आगे आने वाला समय निगम के लिए चैलेंजिंग होने वाला है, की निगम का अमला जलभराव की स्थिति से कैसे जनता को निजात दिला पाता है।

अपर आयुक्त के निर्देशन में अधिकारी एवं कर्मचारी आपदा प्रबंधन का कार्य संपादित करेगे। नगर निगम का कंट्रोल रूम में ऑपरेटर राजदीप वैष्णव मो.नं. 9039136979, मिलाप साहू मो.नं. 9111681708 सुबह 6 से 2 एवं उमेश कोरी मो.नं. 8839022648, दिलीप कुमार हुमने मो.नं. 8234018349 दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक, उमा शंकर मो.नं. 998190447, टूम्मन लाल मो.नं. 6266620379, युवराज साहू मो.नं. 9970337382 रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कार्य करेंगे। सभी कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेगे। अति वृष्टि के दौरान कंट्रोल रूम मे प्राप्त शिकायतो का निराकरण संबंधित अधिकारी निपटारा करके आयुक्त को रिपोर्ट करेंगे। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में मुस्तेद रहेगे।

विशेष रूप से मुख्य कार्यालय कंट्रोल रूम प्रभारी, राजस्व अधिकारी श्रीनिवास पटेल एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, आपदा शिविर एवं राहत सामग्री, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, आपदा पेयजल आपूर्ति संजय शर्मा अधीक्षण अभियंता, विद्युत व्यवस्था आ.एस.रापजूत, कार्यपालन अभियंता, चिकित्सा दल धर्मेन्द मिश्रा, नेहरू नगर बाढ़ नियंत्रण दल जोन आयुक्त अखिलेश चंद्राकर, जोन 2 सुश्री येशा लहरे जोन आयुक्त, जोन 05 अमिताभ शर्मा जोन आयुक्त, जोन-4 एवं 3 सुशील कुमार चैधरी जोन आयुक्त, बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी अर्पित बंजारे उपअभियंता, स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था, के.के.सिंह वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक, प्रचार-प्रसार अजय शुक्ला जनसम्पर्क अधिकारी इन सभी अधिकारियो के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी सहयोग के लिए निरंतर तत्पर रहेगे। सभी जोन में बाढ़ नियंत्रण विशेष प्रकोष्ठ 24 घंटा कार्यशील रहेंगे। नागरिक वहां पर निवारण हेतु फोन कर सकते हैं । बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ आवश्यकता पड़ने पर एक दूसरे से समन्वय बनाकर नागरिकों का सहयोग करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...

CG News : तालाब में डूबने से दो सगे...

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद...

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...