दुर्ग में चुनाव के पहले नगरीय निकायों के वार्डों का होगा परिसीमन, कलेक्टर ऋचा ने नियुक्त किए अधिकारी और कर्मचारी… जानिए क्या होता है परिसीमन?

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाएं चुनाव के पहले वार्डों का परिसीमन होगा। जिला कलेक्टर ने परिसीमन की कार्यवाही हेतु राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त कर दिए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 10 (3) एवं छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 23 (3) के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के पश्चात् नगरीय निकायों की जनसंख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय निकायों के वार्डों का परिसीमन किया जाना है।

क्या होता है परिसीमन?
बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर वक्त-वक्त पर निर्वाचन क्षेत्र की सीमाएं दोबारा निर्धारित करने की प्रक्रिया को परिसीमन कहते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि हमारे लोकतंत्र में आबादी का सही प्रतिनिधित्व हो सके, सभी को समान अवसर मिल सकें।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के वार्डों के परिसीमन हेतु जारी समय-सारणी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग का आम निर्वाचन 2024-2025 हेतु आवश्यकता अनुसार वार्डों के परिसीमन की कार्यवाही के लिये परीक्षण कर अभिमत सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु राजस्व अधिकारी एवं उनके सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के सहायक अधिकारियों को परिसीमन की कार्यवाही में राजस्व अधिकारी को सहयोग प्रदान करने एवं निर्धारित समयावधि के भीतर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई हेतु राजस्व अधिकारी लवकेश धु्रव डिप्टी कलेक्टर एवं उनके सहायक अधिकारी अशोक द्विवेदी उपायुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग हेतु राजस्व अधिकारी मुकेश रावटे अनुविभागीय अधिकारी एवं उनके सहायक अधिकारी मोहेन्द्र साहू उपायुक्त, नगर पालिक निगम रिसाली हेतु राजस्व अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता एवं उनके सहायक अधिकारी संजय वर्मा सहा. रा. अधि., नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा हेतु राजस्व अधिकारी महेश सिंह राजपूत अनुविभागीय अधिकारी (रा) भिलाई-3 एवं इनके सहायक अधिकारी अश्वनी चंद्राकर सहा. राजस्व निरीक्षक को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् जामुल हेतु राजस्व अधिकारी ख्याति नेताम तहसीलदार भिलाई-3 एवं इनके सहायक अधिकारी अंकुर पाण्डेय मु.न.पा.अधि., नगर पालिका परिषद् अहिवारा राधेश्याम वर्मा तहसीलदार अहिवारा एवं इनके सहायक अधिकारी बख्शी मु.न.पा.अधि., नगर पालिका परिषद् कुम्हारी हेतु राजस्व अधिकारी रवि विश्वकर्मा नायब तहसीलदार एवं सहायक अधिकारी नेतराम चंद्राकर मु.न.पा.अधि. एवं नगर पालिका परिषद् अम्लेश्वर हेतु राजस्व अधिकारी भूपेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार पाटन व सहायक अधिकारी सतीश यादव मु.न.पा.अधि. को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में नगर पंचायत धमधा हेतु राजस्व अधिकारी पंचराम सलामे तहसीलदार धमधा एवं इनके सहायक अधिकारी ओंकार ठाकुर, नगर पंचायत उतई हेतु राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर चंद्राकर नायब तहसीलदार दुर्ग व सहायक अधिकारी राजेन्द्र नायक मु.न.पा.अधि., नगर पंचायत पाटन हेतु राजस्व अधिकारी मीना साहू तहसीलदार पाटन व सहायक अधिकारी सौरभ वाजपेयी मु.न.पा.अधि. को नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल की ट्रॉमा टीम ने लौटाई घायल युवक की...

भिलाई। भिलाई के एक निजी अस्पताल में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक के चेहरे में गंभीर छोटे आई थी. हादसे की वजह...

रेड ड्रॉप फ्रेंड क्लब छत्तीसगढ़ और प्रजा सेवा समिति...

भिलाई। रेड ड्रॉप फ्रेंड क्लब छत्तीसगढ़ निरंतर सेवा कार्य में आगे रहता है हाल ही में क्लब को प्रजा सेवा समिति से जानकारी मिली...

New Criminal Laws: शादी का झूठा वादा करना, विदेश...

डेस्क। एक जुलाई से देश में आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए कानून- भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: श्रीराम जन्मोत्सव समिति...

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आज सेक्टर 9 में एक पेड़ मां के...

ट्रेंडिंग