जगदलपुर के दलपत सागर झील में डूबी कार: खाना खा कर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत… NMDC में करते थे तीनों काम, भिलाई से था एक युवक

जगदलपुर, भिलाई। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जगदलपुर जिले में बुधवार-गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ ,इस हादसे में भिलाई के एक युवक समेत 3 लोगों क मौत हो गई। दरहसल एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दलपत सागर झील में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई, जो NMDC नगरनार स्टील प्लांट में काम करते थे। बताया जा रहा है है कि, तीनों खाना खा कर लौट रहे थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पानी में गिरने के बाद कार का गेट लॉक हो गया था। इस वजह से पानी में डूबने से भिलाई निवासी अनुराग मसीह उम्र 34 साल, रायपुर निवासी देवी दत्त होता उम्र 35 साल और पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी सोहेल राय उम्र 35 साल की मौत हो गई।

खाना खा कर लौट रहे थे तीनों दोस्त
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त धरमपुरा से खाना खा कर लौट रहे थे। आधी रात धरमपुरा से दलपत सागर वाले रास्ते से होते हुए जब इनकी कार दलपत सागर के पास स्थित मंदिर से टकराई तो कार अनियंत्रित होकर सीधे पानी में डूब गई। पानी में जाने के बाद कार के चारों दरवाजे लॉक हो गए। कार सवार युवकों ने दरवाजा खोलने की भी कोशिश की होगी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए और पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शनियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जगदलपुर सिटी कोतवाली TI सुरेश जांगड़े और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।

क्रेन की मदद से मिकाला गया कार
हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को दलपत सागर से बाहर निकाला गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सभी के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई है। जगदलपुर सिटी कोतवाली TI सुरेश जांगड़े ने बताया कि, तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...