भिलाई में जोरो-शोरो से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी… कॉन्टैक्टर कॉलोनी में बीते 10 दिनों से चल रहा योगाभ्यास

भिलाई। भिलाई के वार्ड 18 कॉन्टैक्टर कॉलोनी हरा मैदान पार्षद कार्यालय में 10, जून से लगातार योग आचार्य नरेंद्र पटेल, राजेश तिवारी, शत्रुघ्न साहू के द्वारा निरंतर योग अभ्यास कराते हुए, वार्ड वासियों को स्वस्थ एवं निरोगी रहने के लिए योग अभ्यास करा रहे हैं एवं योग के प्रति लोगों को प्रेरित एवं जागरूक कर रहे हैं। योग कार्यक्रम के संचालक वार्ड पार्षद लालचंद वर्मा एवं व्यवस्थापक फेकन साहू पुरुषोत्तम जंगल प्रकाश साहू के अथक प्रयास से यह योग कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। कल दिनांक 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया जाएगा एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वार्ड वासियों की सहयोग से वृक्षारोपण किया जाएगा। बादाम पेड़ आंवला पेड़,जामुन, नीम का पेड़, अशोक पेड़, पाम का पेड़ ,शमी पेड़,लगाया जाएगा। योग कार्यक्रम में रोज सैकड़ो लोग उपस्थित होकर के योगा का लाभ ले रहे हैं। यह कार्यक्रम निशुल्क 21 जून के बाद भी निरंतर कराया जाएगा। जिस किसी भी सज्जन को इस योग कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं,अवश्य कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...