स्कूल में नौकरी: एकलव्य विद्यालय के लिए 6 जून को होने वाला है वॉक इन इन्टरव्यू… शिक्षक पद के लिए होगा चयन… ऐसे करे अप्लाई

कोण्डागांव। कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावण्ड, बेड़मा, चिचाड़ी, शामपुर एवं कोरगांव के प्राचार्यों द्वारा तत्कालिक रूप से शिक्षक व्यवस्था के तहत् विभाग द्वारा स्नातकोत्तर एवं स्नातक शिक्षक हेतु वॉक इन इन्टरव्यू 06 जून 2022 को आयोजित किया गया है।

इन शिक्षकों हेतु प्रति कालखण्ड (टी.जी.टी) स्नातक शिक्षक हेतु रूपये 300, (पी.जी.टी) स्नातकोत्तर शिक्षक हेतु रूपये 350, संगीत शिक्षक हेतु 250 एवं खेलकूद प्रशिक्षक (व्यायाम शिक्षक) हेतु 250 मानदेय तय किया गया है। इस अनुसार संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावण्ड हेतु (पी.जी.टी) स्नातकोत्तर शिक्षक हेतु (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन, भौतिक, जीव विज्ञान 06 पद), (टी.जी.टी) स्नातक शिक्षक हेतु ( हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सा0विज्ञान, संगीत, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर अनुदेश, स्टॉफ नर्स, प्रयोग शाला परिचारक, विद्युत सहायक, माली के 12 पद)।

इसी प्रकार आवासीय विद्यालय बेड़मा में (16 पद), चिचाड़ी में (16 पद), शामपुर में (16 पद) तथा आदर्श विद्यालय कोरगांव में (16 पद) जारी किये गये है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के प्रारूप एवं अर्हता संबंधी जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट https://kondagaon.gov.in/ पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...