चोरी के बाद आग लगाने वाला गिरफ्तार: इलेक्ट्रिक शॉप में लाखों का सामान खाक, CCTV फुटेज खंगालने के बाद पकड़ा गया आरोपी

भिलाई। पुरानी रंजिश के चलते बिजली दुकान में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 435 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि उमदा मिलन चौक निवासी कमलेश देवांगन ने पुलिस से शिकायत किया था कि उसका मिलन चौक के पास उसका देवांगन फेब्रिकेशन इलेक्ट्रीकल हार्डवेयर उम्दा नाम से दुकान है। जिसका संचालन स्वयं करता है।

28 मई की रात रोज की भांति काम अपना दुकान बंद कर घर चला गया। रात 1 बजे के संगम चौक निवासी राजू ठाकुर उर्फ जयलाल 33 वर्ष ने बाड़ी के पीछे के रास्ते से आया और दुकान में आग लगाकर फरार हो गया। दुकान में आगी लगी को देख बल्ला यादव ने कमलेश को सूचना दिया कि दुकान में आग लगी है।

मौके पर तुरंत पहुंचकर 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी। आग को आसपास के लोगों की मदद से बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ पाया। भिलाई 3 पुलिस ने दमकल वाहन को जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन कर्मियों के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना में सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी में कमरे के भीतर रखे रखा कूलर, सीलिंग फैन, वाल फैन, डिजिटल कांटा, पीवीसी बैंड, इंडक्सन, हीटर, मिक्सी वायर समेत गार्डन पाईप, नेवार, फेवीकोल, तारपीन, मीटर बोर्ड, कनेक्शन बोर्ड, दीपावली झालर, इमरसन हीटर, बल्ब सभी प्रकार का, एलईडी ट्यूबलाइट, स्विच साकेट वायरिंग सामान, कूलर पंप, टीवी, डीटीएच, कैमरा, डीवीआर सेट बिजली कासामान जलकर खाक हो गया। आगजनी में करीब 7 लाख रुपए का सामान जलना बताया गया है।

आरोपी है आदतन नशेड़ी
भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला गांव का ही आरोपी राजू ठाकुर है जो आदतन नशेड़ी किस्म का है। पीड़ित के इलेक्ट्रानिक दुकान में एक साल पहले इसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका सारा रिकार्ड सीसी कैमरे में कैद हो गया था।

लेकिन मोहल्ले वालों की समझाइश के बाद पीड़ित कमलेश में पुलिस में शिकायत नहीं किया बल्कि चोरी में हुए नुकसान की भरपाई आरोपी ने किस्तों में दे दिया। आरोपी राजू इसे लेकर रंजिश रखा हुआ था और मौका मिलने के बाद दुकान को जला दिया।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...