पाटन इलाके के गांव में चाकूबाजी: काम पर जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला…रानीतराई पुलिस कर रही जांच

भिलाई। दिनदहाड़े युवक पर प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। रानीतराई पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले चेतन साहू किसी काम से अपनी बाइक पर रायपुर जा रहा था। इस दौरान रानीतराई असोगा मार्ग पर आरोपी संतोष देवांगन ने रास्ता रोक कर ताबड़तोड़ चाकूओं से वार कर फरार हो गया घटना सोमवार की सुबह की है।

रानीतराई पुलिस ने बताया कि गांव के चेतन साहू नामक युवक अपनी बाइक से सुबह अपने काम से जा रहा था।इस दौरान रानीतराई से असोगा के बीच रास्ते में चेतन का संतोष देवांगनने रास्ता रोककर ताबडतोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना में चेतन को शरीर के विभिन्न हिस्सों में पांच जगह चोट लगे है। जिसे उपचार के लिए रानीतराई अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां से रायपुर एम्स अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

पीड़ित चेतन मेड़िकल से जुडा काम करता है। बताया जा रहा है कि फरार आरोपी नशेड़ी किस्म का है। पीड़ित और आरोपी एक ही मोहल्ले में निवास करते हैं। पूर्व में किसी बात को लेकर पीड़ित ने उसे समझाया था लेकिन आरोपी ने उसी बात को लेकर रंजिश रखा और मौका मिलने पर चाकूओं से गोद दिया।

खबर है कि रानीतराई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था उक्त एरिया में पुख्ता नहीं होने से अपराधियों का बोलबाला लगातार बढ़ गया है। चाकू से हमला करने वाले के आरोपी के बारे में घटना को हुए रात होने के बाद भी अब तक कोई सुराग रानीतराई पुलिस नहीं खोज पाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे तक को खंगाल नहीं पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...