पुरानी रंजिश के चलते भिलाई में चाकूबाजी, उज्जैन से 10 हजार में देसी कट्टा भी लाया… पुलिस ने दो मामलों में 4 लोगों को किया अरेस्ट, 1 नाबालिग शामिल

भिलाई। भिलाई के छावनी क्षेत्र में अलग-अलग दो घटनाओं में शामिल अपराधियों की दुर्ग पुलिस ने धड़पकड़ की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है, इसमें एक नाबालिग बजी शामिल है। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों के कब्जे से घटना मे इस्तेमाल किए गए एक देशी कट्टा (रिवॉल्वर) , 2 चाकू और 2 तलवार बरामद किया गया है। पुलिस ने संतोष कुमार साव, करण साव, मोह. समीर खान और एक नाबालिग को अरेस्ट किया है।

पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, मिलन चौक संतोषी पारा कैम्प 02 चंदू डिस्क वाले के सामने शुक्रवार को मारपीट और चाकूबाजी की घटन हुई। इस मामले में आरोपियों की तलाश करते हुए छावनी पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की बैकुण्ठ धाम के पास संतोष और करण नामक के संदेही व्यक्ति मौजूद है। सूचना पर पुलिस बैकुण्ठधाम पहुंची, वहां दोनों आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछाताछ किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, शुक्रवार सुबह के समय पुरानी रंजिश को आरोपियों द्वारा रजत और करण को जान से मारने की नियत उनके घर अंदर घुसकर धारदार चाकु से उनपर हमला करना स्वीकार किया और करण साव से देशी रिवालवर के संबंध मे पूछताछ करने पर उसने बताये कि, इसी महीने की 11 तारीख को उसने उज्जैन में किसी अज्ञात व्यक्ति से दस हजार रूपये में खरीदा था। छावनी थाना ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 452, 294, 506 बी, 323, 34 भा.द.वि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दोनों को गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरे मामले में आरोपी मोह. समीर खान और एक अपचारी बालक (नाबालिग) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ किया तो इन्होने शुक्रवार को हुए विवाद में बदला लेने की भावना से जान से मारने कि नियत से चाकू से हमला करना स्वीकार किया है। छावनी थाना ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 452, 294, 506 बी, 327,323, 34 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...