दुर्ग में चाकूबाजी: आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर किया हमला, खून से लथपथ हालत में पहुंचा थाना… दो अस्पतालों ने किया रेफर; आरोपियों की तलाश में पुलिस

दुर्ग। दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। खबर है कि एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा। उसे सबसे पहले सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले जाया गया, वहां से जिलास अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया, उसकी स्थिति देखा यहां से भी उसे रायपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने किसी कारन की वजह से उसी रायपुर न ले जाकर भिलाई के श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस अस्पताल लेकर गए। वहां उसका इलाज जारी है।

जामुल थाना TI कपिल देव पाण्डेय ने मीडिया को जानकारी देते बताया कि, थाना क्षेत्र के समता चौक घासीदार नगर निवासी 28 वर्षीय मुकेश यादव मंगलवार रात खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा था। उसकी हालत काफी गंभीर थी। उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। मुकेश ने बताया कि सोहेल खान उर्फ खलनायक ने उसे चाकू मारा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, मुकेश रात करीब 9 बजे घासीदार ग्राउंड में बैठा था। इसी दौरान आरोपी अपने साथी मसान, जॉनसेन और कलीम के साथ आया। आरोपी ने पीड़ित को अपने हाथ में चाकू लेकर धमकाने लगा। फिर आरोपी ने उसके पेट में चाकू घुसा दिया।

वारदात की जानकारी मिलते ही उसके घरवाले वहां पहुंचे। उन्होंने उसके पेट को कपड़े से बांधा और थाने लेकर गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे सुपेला अस्पताल भेजा। इधर, घटना के बाद चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जामुल पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुपेला अस्पताल में मुकेश का इलाज करने के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि, सोहेल खलनायक अपराधिक प्रवृत्ति का है। वो हर समय नशे में रहता है। अपने साथ चाकू लेकर घूमता है। आए दिन वो मोहल्ले में लोगों से गाली-गलौज और मारपीट करता है। उसे जामुल पुलिस पहले भी चाकू लहराने और मारपीट के मामले गिरफ्तार कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...