छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार चालक ने जानबूझकर बछड़े को कुचला…! वीडियो आया सामने… देर रात ड्राइवर ने रिवर्स लेकर दोबारा चढ़ाई गाड़ी; FIR दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कही जानी बिलासपुर में एक कार चालक ने जानबूझ कर एक बछड़े को रौंद दिया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार देर रात कार चालक ने सड़क पर बैठे बछड़े पर जानबूझकर कार चढ़ाई फिर रिवर्स कर उसे दोबारा कुचला। बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। ये मामला तारबहार क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने गौ-सेवकों को वीडियो सौंपकर, दोषी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू संगठन से जुड़े धनंजय गिरी गोस्वामी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके मुताबिक कार नंबर से आरोपी की पहचान तारबहार निवासी शेख शाहिद के रूप में हुई है। आरोपी की खिलाफ FIR दर्जन कर की गईं है। बिलासपुर की निधि जीव आश्रय की एनिमल रेस्क्यूअर निधि तिवारी ने भी यह मामला प्रमुखता से उठाया है।

यहां क्लिक कर देखिये वीडियो

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...