मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 6 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही है भर्तियां, पढ़िए पूरी खबर

बिलासपुर। जिला प्रशासन, बिलासपुर के निर्देशानुसार 27 जून 2024 यानी की आज स्व. श्री  लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार, मिशन हॉस्पिटल रोड, बिलासपुर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक “मेगा प्लेसमेंट कैम्प” का आयोजन में किया जा रहा है।

सहायक कलेक्टर और नोडल अधिकारी तन्मय खन्ना ने स्थल का अंतिम निरीक्षण किया। इस कैम्प में कृषि, उद्योग,निर्माण, इन्श्योरेंस, सुरक्षा, फाईनेंस, बैंकिंग, सर्वेयर, आई.टी.आई., नर्सिंग, ऑफिस असिस्टेंट, एक्स-रेटेक्निशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अकांउटेंट, हाउस किपिंग, फार्मेसी, फायर एण्ड सेफ्टी इत्यादि सेक्टर में 6274 रिक्तियों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी, जिसके लिये शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक तक है।

इस कैम्प के माध्यम से चयनित आवेदकों को कैम्प स्थल पर ही जनप्रतिनिधियों के करकमलों से ऑफर लेटर प्रदान किया जावेगा। जो युवा इस कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में अपनी सेवा उक्त सेक्टर में देना चाहते हैं, वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड,पेन कार्ड, लाइसेंस (जहाँ आवश्यक होगा) के साथ निर्धारित तिथि समय एवं स्थान पर उपस्थिति होना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...