शाला प्रवेशोत्सव में मंच से ही विधायक दीपेश ने अफसरों को सुनाई खरी खोंटी, कहा – पिछली सरकार के कामकाज का तरीका छोड़ दें, देखें VIDEO…

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में 26 जून से स्कूल शुरू हो गई है। पहले दिन स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। बेमेतरा के मटका गांव में भी शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणवीर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे भी शामिल हुए। इस दौरान आत्मानंद स्कूल में बच्चों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर विधायक दीपेश साहू ने मंच से ही अधिकारियों को खरी खोंटी सुनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा।

देखें VIDEO :-

विधायक दीपेश ने अफसरों से कहा कि पिछली सरकार के कामकाज के तरीके को छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। पैसे वालों के बच्चे स्वामी आत्मानंद स्कूल में कैसे भर्ती हो रहे हैं। यह स्कूल गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए बनाया गया है। विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से कहा कि आत्मानंद स्कूल में बच्चों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...