साहू समाज का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कवर्धा के ग्राम बीरकोना: कोमल साहू की हुई थी संदेहास्पद मौत… परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; प्रदेश साहू संघ द्वारा उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम बिरकोना में कुछ दिनों पहले कोमल साहू का संदेहास्पद मृत्यु हुई थी। इसके लिए प्रदेश साहू संघ के द्वारा उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया। जांच दल ने बुधवार को जिला मुख्यालय कवर्धा से 8 किलोमीटर दूर बिरकोना पहुंचकर परिजन एवं ग्राम वासियों से चर्चा कर उक्त घटना की संपूर्ण जानकारी ली। वहां पर मृतक के परिजनों ने बताया कि कोमल राम साहू की हत्या के पश्चात उसे फांसी आत्महत्या का स्वरूप दिया गया है, उक्त घटना का रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कार्यवाही से परिवार जन एवं ग्रामवासी असंतुष्ट हैं। अभी तक अपराधी को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस को ज्ञापन देने के बाद इस मृत्यु की जांच हेतु एस आई टी का गठन किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि, एसआईटी जांच टीम द्वारा भी कछुए की चाल की गति से जांच किया जा रहा है। जिससे परिवार के परिजन एवं ग्राम वासियों के बीच में धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ रहा है, अपराधी सरेआम घूम रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ को मिलने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू के द्वारा उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है। जिसमें पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महामंत्री दयाराम साहू, हलधर साहू, मोहन कुमारी साहू एवं राजिम भक्तिन माता समिति का अध्यक्ष लाला साहू, महासचिव सोहन साहू तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव हीरेंद्र साहू प्रतिनिधि मंडल बिरकोना पहुंचकर पीड़ित परिवार एवं ग्राम वासियों से मुलाकात किया।

जिसमें परिवारजन एवं ग्राम वासियों ने पुलिस की भूमिका पर आरोप लगाया कि अपराधी को संरक्षण दिया जा रहा है और पीड़ित परिवार ने मांग किया की मृत्यु का निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए और परिवार को उचित न्याय मिले परिवार में की पत्नी की भूमिका भी संदेहास्पद है घटना के बाद से वह घर छोड़कर चले गई है जिससे उसकी भूमिका में संदेह है मृतक के एक नाबालिक बेटा को बेसहारा छोड़कर चली गई है निश्चित ही मानवीय दृष्टिकोण से यह घटना दुखद है प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात मृतक के परिजन एवं ग्राम वासी जिम सुनील साहू फलित साहू लेखू साहू ग्रामीण अध्यक्ष रामाधार साहू मनोज साहू राम अवतार साहू बटुक साहू नरेंद्र साहू राजेश साहू शैलेंद्र साहू उपस्थित थे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ इस घटना की निंदा करता है और निष्पक्ष जांच की मांग करता है उचित कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ इसको संज्ञान में लेकर आगे की योजना तैयार करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह के दौरे से पहले CM साय का...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से शाह...

महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल...

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही...

CISF की नई व्यवस्था में भिलाई को मिली बड़ी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई को राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप, ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर प्रदेश...