निर्मम हत्या: शख्स ने पत्नी और 2 बच्चों को लकड़ी काटने वाले इलेक्ट्रिक कटर से काटकर उतारा मौत के घाट… फिर कर ली आत्महत्या

नई दिल्ली। चेन्नई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शख्स ने पत्नी और बच्चों को लकड़ी काटने वाले इलेक्ट्रिक कटर से काटकर मौत के घाट उतारा।

चेन्नई पुलिस ने बताया कि 41 वर्षीय इस शख्स ने पत्नी और दोनों बच्चों को मारने के लिए पोर्टेबल इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल किया। यह कटर लकड़ी काटने के काम आता था। पुलिस के अनुसार घटना चेन्नई शंकर नगर में पल्लावरम स्थित पोझिचलूर में हुई।

पड़ोसियों ने देखा मृतकों के गले से निकल रहा था खून फव्वारा
यह घटना तब सामने आई, जब पड़ोसी शक होने पर उनके घर गए। तब यहां जो उन्होंने देखा वह हैरान करने वाला था। पूरा घर खून से सना हुआ था और चार शव जमीन पर पड़े थे। सभी के गले कटे हुए थे, जहां से खून का फव्वारा निकल रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...