पहली बार सांसद सरोज पांडेय करेंगी दुर्ग निगम में प्रदर्शन: शहर की समस्याओं को लेकर 5000 से ज्यादा लोगों के साथ होगा प्रदर्शन…4 घंटे तक पार्टी कार्यकर्ताओं की सरोज ने ली बैठक, विधायक वोरा और मेयर होंगे टार्गेट

भिलाई। दुर्ग-भिलाई की राजनीति में उथल-पुथल है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय खुद मोर्चा संभाल रही हैं। शहर सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ यह मोर्चा है। नगर निगम में विगत 30 माह के कांग्रेसी शासनकाल में शहर की बेहद खराब हालत व दुर्दशा को लेकर भाजपा 1जून को बुधवार को एक बड़ा आंदोलन करेंगी। इस बड़ा प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में शहर के सभी चारो मंडलो के अध्यक्ष महामंत्री व संगठन के प्रमुख नेताओ की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

जिसमे शहर के सभी वार्डो की साफ सफाई पेयजल खराब व्यवस्था,धूल धूसरित सड़कें अव्यवस्थित बजारे व जनता की मूलभूत समस्याओ को लेकर गम्भीरता से चर्चा करते हुए जनहित के लिए भाजपा की नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बुधवार को नगर निगम कार्यालय में जंगी प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

दुर्ग निगम के इतिहास में यह पहला मौका है जब सरोज पांडेय खुद प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी,कांतिलाल जैन,कल्पना जोशी,मंत्री दिनेश देवांगन,मनोज मिश्रा,कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा,

आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया मंडल अध्यक्षगण लुकेश बघेल, सतीश समर्थ,महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, विजय ताम्रकर,सुनील अग्रवाल, पोषण साहू,राकेश यादव बंटी चौहान अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संतोष कोसरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

सबने शहर सरकार को खूब कोसा…
बैठक में पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए निगम की पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस के परिषद बनने के बाद लगभग 30 माह में निगम की हालत बेहद खराब है कांग्रेस विधायक अरुण वोरा द्वारा निगम के प्रशासनिक व्यवस्था पर अवैध रूप से कब्जा करने व रिमोर्ट से चलने वाले कमजोर व अनुभवहीन महापौर धीरज बाकलीवाल की अक्षमता का खामियाजा शहर कि जनता को भुगतना पड़ रहा है मानसून दस्तक देने वाली है।

शहर के सभी छोटे बड़ी नाला नालियों कि सफाई कि शुरवात नही हो पाई है। भीषण गर्मी में कई वार्डो में लो प्रेशर के चलते लोग पानी के लिए तरस रहे है शहर के मुख्य मार्गों में धूल उड़ने से लोग परेशान है।

ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है और कई वार्डों के श्रमिक बस्तियों में लोग राशन कार्ड से लेकर पट्टा तक के लिए भटक रहे है। निगम द्वारा गरीबो की बस्तियों उजाड़ने की तैयारी की जा रही है।

इन सभी से जनता त्रस्त है औऱ विजनहीन महापौर की अदूरदर्शिता से शहर में पूर्व कि भाजपा परिषद की योजनाओं को ध्वस्त किया जा रहा है। इन सबसे परेशान जनता अब भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है इसलिए भाजपा अब जनता के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी को पूरा करते हुए निगम के सत्ताधीशो को जगाने बुधवार 1 जून को निगम मुख्यालय में शहर की दुर्गति को लेकर जंगी प्रदर्शन करेंगी।

जिसमे राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय भी मौजूद रहेंगी। जिसमे शहर के सभी चार मंडलो के 60 वार्डो से 5हजार से अधिक लोग जंगी प्रदर्शन व रैली में शमिल होंगी।

आयोजित बैठक में जिला भाजयुमो महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा,महिला मोर्चा महामन्त्री स्वरूपलता पांडेय,रूपेश्वरी साहू,पीलिया साहू,श्वेता बख्शी,भावना दिवाकर,गीता वर्मा शीतल जांगिड़,अहिल्या यादव,मौसमी ताम्रकर,गायत्री पवार,राहुल कुमावत,अनिकेत यादव,गोपू पटेल,शुभम साहू,ईश्वर देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लोकसभा निर्वाचन 2024: कलेक्टर ऋचा ने उड़नदस्ता दल और...

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 दुर्ग जिला अंतर्गत गठित उड़नदस्ता दल(एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के दल प्रभारियों की बैठक आज व्यय प्रेक्षक प्रसन्ना वी....

भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश के संयोजक लाभचंद बाफना ने...

दुर्ग। भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने आज प्रेस वार्ता में कहा की, 60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति...

छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने किया विशाल जनसभा को...

रायपुर/अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा द्वारा विरासत-कर संबंधी बयान पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को एक...

लोकसभा निर्वाचन 2024: स्टार प्रचारक के चुनावी खर्च पार्टी...

दुर्ग। स्टार प्रचारक के चुनाव खर्च के संबंध में आर. पी. अधिनियम 1951 के नियम 77 के I (l & ll) के प्रावधानानुसार प्रिंट...

ट्रेंडिंग