पति, पत्नी और वो… थाने में चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पति की प्रेमिका से विवाद के बाद महिला ने थाने में ही खा लिया जहर, पढ़िए Love Triangle का पूरा मामला…

बिलासपुर. न्यायधानी के सिविल लाइन थाने में पति, पत्नी और पति की प्रेमिका के बीच लव ट्रायंगल को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. दरअसल तीनों सिविल लाइन थाना पहुंचे थे, जहां किशन की पत्नी और उनकी प्रेमिका के बीच विवाद शुरू हो गया. इस दौरान थाने में ही महिला ने जहर खा लिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया. हालांकि पुलिस अधिकारी पहले से जहरीला पदार्थ खाकर महिला के थाना आने की बात कह रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, किशन पटेल की शादी कुछ माह पहले ही धृति से हुई थी. इसके कुछ दिन बाद प्रियंका रजक और किशन के बीच प्रेम संबंध बन गया. इस बात की भनक धृति को लगी, उन्होंने अपने पति पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. इसी विवाद के दौरान आज पति-पत्नी और पति की प्रेमिका तीनों सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां थाने में ही पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद शुरू हो गया.

सीएसपी ने कहा – पहले से जहरीला पदार्थ खाकर आई थी महिला

पुलिस द्वारा समझाइश नहीं दिए जाने और बीच बचाव नहीं करने से परेशान होकर पत्नी ने पुलिस के सामने ही जहर खा लिया और तड़पने लगी, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया. वहीं इस मामले में सीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया, धारा 376 के आरोपी को थाना बुलाया गया था. उसके साथ आई उसकी पत्नी पहले से ही कुछ जहरीला पदार्थ खाकर आई थी. पुलिस की पूछताछ के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...