CG में भीषण बारिश का अलर्ट: दुर्ग सहित सभी संभागों में ऑरेंज अलर्ट जारी… जानिये आज कैसा रहेगा मौसम का हाल… कहां-कहां बरसेंगे बदरा

डेस्क। छत्तीसगढ़ में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज बारिश की चेतावनी दी है। रायपुर, दुर्ग समेत सभी संभागों के लिए मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। लिहाजा लोगों को सतर्क रहने के लिए भी गया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम व पश्चिम-मध्य सेसटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। एक द्रोणिका मध्य गुजरात के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेशऔर पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए पश्चिम बिहार तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। वहीं, औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर 17°N के साथ लगभग एक कतरनी क्षेत्र बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा में झुका हुआ है।

प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां सामान्यतः आकाश मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...