भिलाई में आग लगने की दो दुर्घटना: महिला की साड़ी में लगी आग, 70% झुलसी… सुपेला के इस दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल कर खाक; जानिए कैसे हुए दोनों हादसे?

भिलाई। भिलाई में आग लगने की दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हुए है। पहली दुर्घटना में एक महिला की साड़ी में आग लग गई जिससे वो बुरी तरह झुलस गई है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना एक ऑटोमोबाइल दुकान में हुई, जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया है।

जानकारी के अनुसार भिलाई तीन चरोदा में जगेश्वरी यादव नाम की महिला गोबर के खंडों में मिट्टी तेल डालकर आग लगा रही थी। इस दौरान वह ध्यान नहीं दे पाई और आग अचानक ही भभक गई। इससे महिला की साड़ी में आग लग गई जिससे वो बुरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि, दुर्घटना में महिला 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला की आग को बुझाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सुपेला अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफेर किया गया है। यहां उसका बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है।

दूसरी दुर्घटना सुपेला में घड़ी चौक से गदा चौक के बीच स्थित लक्ष्मी मार्केट में हुई है। यहां एक कृष्णा ट्रेडर्स नाम की ऑटो पार्ट्स की एक दुकान है। दुकान संचालक रामदास प्रजापति ने बताया कि शनिवार रात दुकान बंद करके वो घर चला गया था। अचानक बिजली के प्लग में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे तार में आग लग गई और आग पूरे दुकान में फैल गई। उसने बताया कि दुकान से धुआं निकलता देख सामने खड़े फल विक्रेता ने घटना की जानकारी दी, जब तक वह दुकान पर पहुंचा, तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दुकान मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...