CG – नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, हत्या कर लाश को सड़क पर फेंका, पर्चों में एनकाउंटर का बताया जिम्मेदार

नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले में माओवादियों ने एक बार फिर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को अगवा कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। गांव में दहशत फैलाने के लिए ग्रामीण की लाश को गांव के पास ही सड़क पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी के बाद गाव में दहशत व्याप्त है। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश के पास से पर्चा बरामद किया है। पर्चों में नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि, यह युवक 15 जून को फरसबेड़ा और कोडतामरका में हुई मुठभेड़ का जिम्मेदार है इसलिए उसे मौत की सजा दी है।

दरअसल, एनकाउंटर के बाद नक्सली मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं। पिछले 5 महीनों में नक्सलियों ने आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की हत्या कर दी जबकि 30-40 परिवारों को गांव से बेदखल कर दिया है। 15 जून को फरसबेड़ा और कोडतामरका में मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि, युवक सन्नू उसेंडी (30), पिता डोगे उसेंडी नेलांगुर थाना कोहकमेता के अंतर्गत बांस शिल्प कॉलोनी नारायणपुर में रहता था। नक्सलियों ने उसकी हत्या कर रविवार की रात शव को बटुमपारा चौक ओरछा में रखकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस शव को थाने लाकर आगे कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...