दुर्ग भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष: न सरोज और न विजय…संगठन ने बिठाया अपना नेता, CM भूपेश के पाटन विधानसभा से वर्मा को दी जिम्मेदारी, बदल जाएंगे कई समीकरण

भिलाई। प्रदेश भाजपा संगठन ने दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। पाटन विधानसभा के झाड़मोखली गांव के रहने वाले जितेंद्र वर्मा को भाजपा ने नया जिलाध्यक्ष बनाया है। जितेंद्र वर्मा बीते 8 वर्षों से भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव हैं। वे इस पद पर भी बने रहेंगे।

– संगठन ने दुर्ग जिले में अपना नेता बनाया है।
– क्योंकि जितेंद्र वर्मा किसी गुट या खेमे से नहीं आते।
– न विजय बघेल और न सरोज पांडेय के खेमे से जितेंद्र वर्मा आते हैं।

– डायरेक्ट संगठन से ताल्लूक रखने वाले जितेंद्र को जिलाध्यक्ष बनाकर प्रदेश भाजपा संगठन ने कई मैसेज दिए हैं।
– बता दें कि डॉ. शिवकुमार तमेर की जगह जितेंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

– डॉ. तमेर लंबे समय से अमेरिका में है।
– वे निजी कार्य से संगठन से इस्तीफा दिए हैं।
– बताया जा रहा है कि जितेंद्र वर्मा का झुकाव कभी-कभी सरोज खेमे की ओर रहता है।
– लेकिन उन पर सरोज का थप्पा नहीं लगा है।
– इसलिए संगठन का नेता माने जाते हैं।

– पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर उनके नाम की चर्चा होती है।
– 2008 और 2013 के अलावा 2018 में भी उनके नाम की चर्चा हुई थी।
– इसलिए भाजपा विधायक दल का स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा को बनाया गया है।
– अभी तक इस पोस्ट पर बने हुए हैं।
– संगठन के नेता के रूप में जितेंद्र वर्मा की पहचान है।

– माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
– दुर्ग जिले की राजनीति में यह फैसला कई मायनों में अलग है।
– खेमेबाजी से हटकर नियुक्ति से प्रदेश संगठन में बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है।

– दुर्ग जिलाध्यक्ष के लिए चार से पांच नामों पर चर्चा हो रही थी।
– जिलाध्यक्ष के लिए सरोज पांडेय के खेमे से मौजूदा जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार व विजय बघेल के खेमे से ललित चंद्राकर का नाम सामने आया था
– इन दोनों के अलावा कांतिलाल बोथरा और लाभचंद्र बाफना जिलाध्यक्ष की दौड़ में बने हुए थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...