छत्तीसगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट: अगले 4 दिन के लिए दुर्ग समेत इन जिलों का वेदर रिपोर्ट जान लीजिये… घर से निकलते वक्त रेन कोट और छाता रखना न भूलें; देखिये मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर, दुर्ग। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा और जांजगीर शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। कल बारिश के कारण बिलासपुर के निचले इलाकों में पानी भर गया। अब तक प्रदेश में 173.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि 225.6 मिलीमीटर होनी चाहिए थी।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश जशपुर के कुनकुरी में रिकॉर्ड की गई। यहां 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं कुसमी में 40 मिलीमीटर, बीजापुर, बड़े बचेली, भैरमगढ़ और जगरगुंडा में 30, सुकमा, कटे कल्याण, कोरबा, बस्तानार, गीदम, दोरनापाल, नवागढ़ सारंगढ़, शिवरीनारायण, जगदलपुर, रायगढ़, दंतेवाड़ा और बसना में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...