भिलाई में फिर चाकूबाजी : कार चालक पर बाइक सवार युवक ने चाकू से किया जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, महिला के साथ भागते दिख रहा आरोपी

भिलाई. दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बदमाशों ने पुलिस के नाक पर दम कर रखा है. फिर एक कार चालक पर बाइक सवार युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो गया. यह घटना भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के कुरुद बस्ती की है. वहीं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक भागते हुए कैद हो गया है. आरोपी के साथ एक महिला भी नजर आ रही है. पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही.

जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात की है. ढांचा भवन निवासी किशोर सहारे उर्फ सोनू (33) के ऊपर सेवा सिंह नाम के आरोपी ने जानलेवा हमला किया है. घटना के समय सेवा सिंह के साथ एक महिला भी थी. आरोपी ने सोनू के सिर, पेट, हांथ और पैर पर चाकू से हमला किया है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला और एक युवक घटना स्थल से भागते हुए नजर आ रहा है. जब सोनू लहूलुहान हालत में कार के अंदर ढेर हो गया तो वो लोग वहां से भाग गए. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...