भिलाई में वाहनों में तोड़फोड़ का मामला: देर रात कई गाड़ियों पर असामाजिक तत्वों ने दिखाई दबंगई… जमकर की तोड़फोड़… जांच में जुटी छावनी पुलिस

भिलाई। असामाजिक तत्वों के द्वारा बाहर खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और पतासाजी मे जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कैम्प 2 में पांच वाहनों में बीती रात जमकर तोड़फोड की गई है। घटना श्याम नगर तालाब के पास की है। देर रात घटनस्थल के आसपास दो युवक आपस मे विवाद कर रहे थे। संदेह जताया जा रहा है कि उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के लिए किया होगा।

खबर लिखे जाने तक जिनके वाहनों में तोड़फोफ हुआ है किसी भी वाहन का मालिक के द्वारा पुलिस में शिकयत करने नही पहुचा है। घटनस्थल के आसपास सीसी टीवी कैमरा नहीं लगे होने से पुलिस को आरोपी तक पहुचने में दिक्कत आ सकती है। लेकिन लिंक रोड के आसपास दुकानों में कई सीसी टीवी कैमरे लगे हुए है। जिसके सहारे पुलिस आरोपी तक पहुच सकती है।

घटना को अंजाम देने वाले लोकल
बताया जा रहा है कि इस तरह चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी नशेड़ी किस्म के हुआ करते है। नशे में किसी के साथ विवाद होने के बाद अपना गुस्सा आसपास खड़े वाहनों पर उतारते है। फिलहाल छावनी पुलिस दुकानों के सीसी टीवी कैमरा खंगाल रही है जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला...

खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

CG Crime : पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा से एक दिल दहला देने वाला दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के...

देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में...

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मकान...