इंडियन पोकर चैम्पियनशिप में रायपुर के सीनियर एडवोकेट ठाकुर आनंद मोहन ने हासिल किया थर्ड पोजीशन, एक्ट्रेस मीनिषा लाम्बा सहित कई मशहूर पोकर प्लेयर्स ने लिया था हिस्सा

रायपुर। सिलीगुड़ी से 25 किलोमीटर दूर बॉगडोगरा के पास मेची रिवर बॉर्डर एरिया में नेपाल के शहर झापा वेगास बाई बिग डैडी में इंडियन पोकर चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 17 से 23 मई के मध्य हुआ था। इस पोकर प्रतियागिता में रायपुर के सीनियर एडवोकेट ठाकुर आनंद मोहन सिंह ने थर्ड पोजिशन हासिल की।

पोकर चैंपियनशिप में पांच दिन के इस कार्यक्रम में भारत के 334 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मीनिषा लाम्बा, बॉलीवुड एक्टर शक्ति कूपर के बेटे सिद्धांत कपूर सहित देश के कई नामी गिरामी मशहूर पोकर प्लेयर्स ने भी हिस्सा लिया।

ठाकुर आनंद ने कई पूर्व पोकर चैम्पियंस को पोेकर के मेन इवेंट में हराया। इस प्रतियोगिता में मुंबई के सिध्दांत कृपलानी ने पहले स्थान पर रहे सिध्दांत कृपलानी ने 39 लाख 72 हजार 700 रुपए का प्राइस जीता।

दूसरे स्थान पर आदित्य सुशांत ने 33 लाख 50 हजार 300, तीसरे स्थान रायपुर के ठाकुर आनंद मोहन सिंह ने 19 लाख 40 हजार 300, चौथे स्थान पर हैदराबाद के जे राजू ने 12 लाख 43 हजार 500 रुपए, पांचवे स्थान पर सिध्दार्थ सिंघवी ने 9 लाख 53 हजार 900, छठवें स्थान पर निहारिका बिंद्रा 7 लाख 93 हजार 600, सातवें स्थान के सुमित सापरा ने 6 लाख 66 हजार 300, आठवें स्थान पर राज शेखर पुत्तामेस्टी ने 5 लाख 47 हजार 100 का इनाम जीता।

इस इंडियन पोकर चैपियनशिप का लाइव टेलीकास्ट यू ट्यूब पर हुआ। यहां यह बताना भी लाजिमी होगा कि ठाकुर आनंद मोहन सिंह इससे पूर्व रायपुर छत्तीसगढ़ में राउंड टेबल द्वारा आयोजित पोकर प्रतियोगिता के चैंपियन रहे है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर लोकसभा में 38 अभ्यर्थी मैदान में: सुबह 7...

रायपुर। रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 7 मई की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान की समाप्ति 6 बजे शाम को...

हॉकी हब राजनांदगांव से एक और प्लेयर का सिलेक्शन:...

राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की कु.अनिशा साहू का चयन ब्रेडा नीदरलैंड में 18 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित है। टूर ऑफ...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का डोर टू डोर जनसम्पर्क...

दुर्ग। प्रचार प्रसार का दौर पांच मई को संध्या पांच बजे खत्म हो गया इसके बाद छह मई को डोर टू डोर जनसंपर्क कांग्रेस...

BSP में एक और हादसा: पैनल बैठाने का चल...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के SMS 3 में शनिवार-रविवार की देर रात भीषण आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच...

ट्रेंडिंग