गुमशुदा: भिलाई के कैंप-2 से 13 साल का बच्चा 3 दिनों से मिसिंग… खोजने में परिजनों की करें मदद

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई से एक 13 साल का बच्चा पिछले तीन दिनों से लापता है। बच्चे के नाम मो. आयान राईन है, जो गांधी चौक, शारदा पारा, जनता स्कूल कैम्प-2 भिलाई के पास रहता है। लापता बच्चे के पिता मो अजरूद्दीन पावर हाउस में मछली बेचने का काम करते है। शुक्रवार 5 जुलाई 2024 के शाम 5 बजे से आयान लापता है। किसी को कोई भी जानकारी मिले तो +91 7400708739 +91 9993330095 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने-चौकी में जानकारी दें। जब आयान मदरसे से निकला वो नील रंग के कुर्ते पयजामा और प्रार्थना टोपी पहना हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मदरसे की छुट्टी रहती है, इसलिए मोहम्मद अयान अपने घर गया था और शाम को तकरीबन 5:00 बजे उसकी दादी ने उसे मदरसा जाकर मदरसे की गेट पर छोड़ दिया। मोहम्मद अयान मदरसे के अंदर घुसता है और 2 मिनट बाद तुरंत निकल कर वहां से राइट की ओर कहीं आगे बढ़ जाता है उसके बाद से अभी तक मोहम्मद अयान का पता नहीं चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...