CG मौसम अलर्ट: मौसम विभाग ने दुर्ग, राजनंदगांव सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया, हो सकती है भारी बारिश

डेस्क। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सक्रिय है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह से ही प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी भी हुई है। इसके साथ ही कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। आगामी दोनों तक कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकांश स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किलोमीटर के मध्य स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 11 जुलाई तक अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर बारिश रुक गई थी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस भी बढ़ गया था। हालांकि अब मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग में सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, राजनंदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़ समेत एक-दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...