दुर्ग कलेक्टर चौधरी ने की राजस्व प्रकरणों की समीक्षा: टीम गठित कर तहसीलों में किया जाएगा निरीक्षण, राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु योजना बनाकर किया जाएगा कार्य

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागृह में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु गंभीरता से कार्य किया जाए। जिले के सभी ग्रामों में कार्य योजना बनाकर शिविरों के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण की दैनिक प्रगति रिपोर्ट (गूगलशीट) में क्रमबद्ध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर चौधरी ने अविवादित नामांतरण, राजस्व संबंधी त्रुटि सुधार, बटवारा एवं विवादित नामांतरण बटवारा के लंबित प्रकरणों के संबंध में तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया कि उक्त मामलों के समय-सीमा के बाहर एवं समय-सीमा के अंदर लंबित सभी प्रकरणों का शत्-प्रतिशत निराकरण विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करें। न्यायालयवार प्रकरणों का भी समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

बैठक में सीमांकन, व्यपवर्तन, विवादित बटवारा, ई-कोर्ट पोर्टल में दर्ज प्रकरणों की स्थिति संबधी न्यायालयीन प्रकरणों के साथ-साथ ऑनलाईन नामांतरण पंजी,

कलेक्टर चौधरी ने एडीएम को निर्देशित किया कि वे दल गठित कर तहसीलों में 3 एवं 5 वर्ष से अधिक के लंबित एवं अन्य प्रकरणों का निरीक्षण करें और ऐसे मामले जिनके निराकरण में आवेदक इच्छुक नही हैं, उन्हें नस्तीबद्ध करने को कहा। उन्होंने नामांतरण प्रकरणों के निराकरण के लिए आवेदक की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा। लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त आवेदनों का निराकरण जल्द करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि स्कूली बच्चों एवं कॉलेज की विद्यार्थियों को भर्ती के समय प्रमाण पत्र से संबंधित समस्या न आए। कलेक्टर ने वसूली के मामले में पाटन एसडीएम द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को भी योजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में ए.डी.एम. अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगर भिलाई-चरोदा एम.भार्गव, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी एवं विरेन्द्र सिंह, एसडीएम पाटन दीपक निकंुज, एसडीएम भिलाई लवकेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा,...

रायगढ़। झाड़-फूंक के जरिए शादी कराने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया...

विधायक यशोदा वर्मा की कार से दो युवक घायल,...

खैरागढ़। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकापार के पास हुए सड़क हादसे में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा की कार की चपेट में...

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच ...

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं।...