CG में प्राचार्य सस्पेंड: एडमिशन में गड़बड़ी व दुर्व्यवहार मामले में व्याख्याता निलंबित… स्कूल परिसर के पेड़ कटवाने का भी आरोप… आयुक्त ने लिया एक्शन, जेडी कार्यालय किया गया अटैच

CG में प्राचार्य सस्पेंड

बलरामपुर। एडमिशन में गड़बड़ी मामले में विकासखण्ड कुसमी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सेमरा की अधीक्षिका यामिनी सिंह सस्पेंड कर दिया गया है। यामिनी सिंह को प्रवेश संबंधी विसंगति पाए जाने पर आयुक्त सरगुजा ने निलंबित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सेमरा की अधीक्षिका सिंह द्वारा प्रवेश संबंधी विसंगतियां तथा जनपद कार्यालय कुसमी में जाकर अनुशासनहीनता एवं गैर मर्यादित व्यवहार किया गया है।

बता दें, प्राचार्य ने स्कूल परिसर में लगे 4 बड़े पेड़ों को काट दिया और किसी अधिकारी से मंजूरी भी नहीं ली। इसके अलावा कई बार शासकीय स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार किया है। इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच की थी। जांच के बाद प्राचार्य पर यह आरोप सिद्ध हो गए हैं। इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निलंबित करने के बाद प्राचार्य खलखो को अंबिकापुर में अटैच कर दिया गया है। यह आदेश प्राचार्य को मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक और शिक्षा की तरफ से दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...