कल दुर्ग के इन दो वार्डों में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर… आमजनों की समस्या-शिकायतों का होगा समाधान; आयुक्त ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन एवं जनशिकायत निवारण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन के आदेशनुसार किसी तरह की समस्या होने पर नागरिकों को लंबी दूरी तय कर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। सुविधा और समस्याओं का निराकरण करने अधिकारी वार्ड के निर्धारित स्थान तक पहुंचेंगे।शासन के आदेश के बाद कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

शिविर अलग-अलग तिथियों में वार्डवार लगाया जाएगा। शिविर स्थल पर नोडल अधिकारी,सहायक नोडल अधिकारी एवं शिविर में प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, 10 जुलाई की शिविर के सफल कियान्वयन के लिए उपायुक्त मोहेंद्र साहू को नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नेताम सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिविर में खासबात यह है कि नागरिक अपना टैक्स भी उक्त शिविर में जमा कर सकते हैं।शिविर समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदनों की समीक्षा हर दिन आयुक्त करेंगे।

आपको बता दे कि जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राही अपनी समस्या उक्त शिविर में आवेदन के माध्यम से राजस्व वसुली, सफाई से सम्बंधित आवेदन, अतिक्रमण से सम्बंधित शिकायत,आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड,राशनकार्ड, निराश्रित पेंशन,विद्युत तथा पेयजल, सड़क एवं नाली निर्माण से सम्बंधित शिकायत आदि समस्याओं के निदान हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। शिविर का आयोजन समय प्रातः 10:00 से लेकर 3:00 तक.10 जुलाई को वार्ड क्रमांक 36 से 49 चार वार्डो के लिए स्थान विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा.आमजनों की समस्या का त्वरित निराकरण के लिए जन समस्या का निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर वार्डवार तिथियों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...