दुर्ग में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, 50 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति

रायपुर. दुर्ग जिले के युवाओं के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग और नवा रायपुर में नए मेडिकल कॉलेज की मंजूरी मिल गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने दुर्ग और नवा रायपुर के मेडिकल कॉलेज को प्रवेश की मंजूरी दी है। दुर्ग के कॉलेज को 50 सीटों और नवा रायपुर के कॉलेज को 150 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली है। दो नए कॉलेजों को अनुमति मिलने के बाद अब छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस सीटें बढ़कर 2110 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में पहले एमबीबीएस की सीटें 1910 थी। एनएमसी ने जिन दोनों कॉलेजों को प्रवेश की अनुमति दी है दोनों प्राइवेट कॉलेज हैं। अभी तक छत्तीसगढ़ में 10 शासकीय और 3 निजी मेडिकल कॉलेज थे। अब निजी कॉलेजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। अब तक शासकीय कॉलेजों में 1460 निजी में 450 निजी सीटें थीं। निजी कॉलेज में 200 सीटें बढ़ने से कुल 650 सीटें हो गई है।

वहीं शासकीय मे​डिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट नहीं बढ़ेगी, पिछली बार की तरह ही 1460 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे। रायपुर का नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रदेश में पिछले साल पहले राउंड का कटऑफ 675 से 588 के बीच था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...