शक्ति केन्द्र संयोजक स्व. आनंद के परिजनों से MLA रिकेश ने की मुलाकात, बेटी खुशबू को सौंपा अपॉइंटमेंट लेटर… अधूरे मकान का काम भी करवाया शुरू

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य आनंद श्रीवास्तव के विगत दिनों आकस्मिक निधन पश्चात उनके निवास पहुंच वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुपेला मंडल में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक आनंद के परिजनों से मिल सेन ने उन्हें ढांढस बंधाया। चूंकि परिवार में बच्चे की पढ़ाई, खर्च व भरण पोषण के लिए आनंद श्रीवास्तव ही एकमात्र सहारा थे। सारी परिस्थितिपूर्ण जानकारी के बाद विधायक रिकेश सेन ने तत्काल पहल करते हुए आनंद की सुपुत्री खुशबू के लिए नगर निगम भिलाई में नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा और उनकी धर्मपत्नी के लिए भी जल्द नौकरी की व्यवस्था करने आश्वस्त किया।

साथ ही अधूरे निर्माण में फंसे श्रीवास्तव परिवार के आवास को निज व्यवस्था से शीघ्र पूरा करवाने विधायक ने पहल की है। आपको बता दें कि कामर्स ग्रेजुएट खुशबू को नौकरी के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए कोचिंग आदि में भी सहयोग श्री सेन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. आनंद श्रीवास्तव भाजपा के कर्मठ सिपाही रहे हैं, पार्टी के प्रति उनका अमूल्य योगदान सुपेला मंडल में रहा है, उनके आकस्मिक निधन से हम सभी हतप्रभ हैं। उनके परिवार के साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी खड़ी है।

मुलाकात के दौरान मुझे जानकारी लगी कि आनंद ही पूरा परिवार सम्हालते थे और परिवार में कोई अन्य सदस्य आर्थिक रूप से सबल नहीं था, उनका निर्माणाधीन मकान भी अधूरे में है, पुत्र के निधन बाद आनंद टूट से गए थे और विगत दिनों ब्रेन हेमरेज की वजह से हमने भाजपा का एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया जो कि हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है नतीजतन तत्काल मैंने पहल कर बिटिया खुशबू की उच्च शिक्षा का प्रबंध और नौकरी की व्यवस्था कर नियुक्ति पत्र दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...