भिलाई में चलती ट्रेन से गिर गया मजदूर युवक; गेट के पास फिसला पैर, फिर… गंभीर चोटें आई, अस्पताल में इलाज जारी

भिलाई। जब आप ट्रैन में सफर कर रहे है और आप जब बाथरूम जाते है तो अपना बहुत ध्यान रखें, क्योकि फर्श गिला होने की वजह से अपना पैर फिसल सकता है और आप के साथ कुछ अपरिह घटना घट सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ भिलाई में… जहां चलती ट्रेन से गिरने की वजह से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में एडमिट कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दुर्ग रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान जांजगीर चांपा जिले के खैरमुड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय धर्मेंद्र सतनामी के रूप में हुई है। वो उत्तर प्रदेश के झांसी में रोजी मजदूरी करने गया था। झांसी से ट्रेन में बैठकर खरसिया जाते समय वो हादसे का शिकार हो गया। बुधवार सुबह जैसे ही ट्रेन भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इस दौरान ट्रेन धीमी होने पर वह गेट से बाहर देखने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसला और वो नीचे गिर गया।

इसके बाद लोगों ने शोर मचाया। जिससे ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया। इस दौरान यात्रियों ने घायल धर्मेंद्र को उठाया और डायल-112 की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...