दोस्ती, प्यार और धोखा : इंस्टाग्राम पर दोस्ती प्यार में बदली, फिर शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर फरसगांव क्षेत्र की एक युवती की कानपुर के एक युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाया और उसके बाद भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि फरसगांव में रहने वाली युवती ने करीब सालभर पहले कानपुर के एक युवक से इंस्ट्राग्राम में दोस्ती की थी। उसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान अपने फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के साथ ही प्यार भी शुरू हो गया। फिर युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए उसे शादी का प्रलोभन भी दिया।

युवक युवती से मिलने फरसगांव आया, जहां युवक ने शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। युवती ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...