सिंगर की हत्या: 11 मई से लापता थी ये सिंगर… पुलिस ने बरामद किया दफनाया हुआ शव… एल्बम बनाने के लिए रोहतक ले गया था आरोपी

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर को म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए रोहतक ले जाकर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है. हत्यारों ने हरियाणवी सिंगर को दिल्ली से रोहतक ले जाकर हत्या की और उसके शव को दफना दिया.

मृतक संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा 11 मई से अपने घर से लापता थी. उसके परिजनों ने 14 मई ने जाफरपुर कलां थाने में इसकी शिकायत दी थी. पुलिस ने जब संगीता के गायब होने के मामले की जांच शुरू की तो इस मामले का खुलासा हुआ.

क्या है पूरा मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिव्या इंदौरा अपने परिवार के साथ जाफरपुर कलां इलाके में रहती थी और हरियाणवी गायिका थी. परिजनों ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 11 मई को अपने एक एल्बम की शूटिंग के लिए भिवानी जाने वाली थी. रवि और उसका दोस्त दिव्या को अपने साथ लेकर गए थे.

कई दिनों तक जब दिव्या के बारे में कोई सूचना नहीं मिली और उसका फोन लगातार बंद जा रहा था, तो 14 मई को उसके परिजनों ने जाफरपुर कलां थाने में उसके अपहरण की शिकायत दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दिव्या का फोन शनिवार ऑन हुआ. फोन की लोकेशन के बाद पुलिस ने रवि नाम के युवक को हिरासत में लिया.

रवि ने पूछताछ में दिव्या की हत्या की बात कबूल कर ली. रोहित से मिली सूचना के बाद पुलिस ने माहम पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद माहम पुलिस को शनिवार को गांव भैरो भैणी के नजदीक फ्लाईओवर के पास एक शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा शव की पहचान की और परिजनों को सौंप दिया.

दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना पुलिस को पूछताछ में पता चला है की रवि दिव्या का दोस्त था. उसने बताया है कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उसने और उसके दोस्त अनिल ने मिलकर दिव्या की हत्या कर दी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...