बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका: CG के इस जिले में लगने वाला है मेगा कैंप… 7 हजार से भी ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां… 16 जुलाई को होगा आयजन

CG के इस जिले में लगने वाला है मेगा कैंप

जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन जांजगीर चांपा एवं रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेगा रोजगार मेला का आयोजन 16 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक लाईवलीहुड कालेज, जांजगीर में किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेगा रोजगार मेला में में निजी क्षेत्र के 11 सेक्टरों में 30 निजी नियोजको द्वारा 7233 पदों पर कार्यवाही की जाएगी। उक्त रोजगार मेला में मैकेनिक सेक्टर में 836, सिक्युरिटी सेक्टर में 2500, कृषि सेक्टर में 113, फाईनेंस सेक्टर में 262, टेक्निकल सेक्टर में 480, सर्विस सेक्टर में 620, बीमा क्षेत्र में 163, हेल्थ सेक्टर में 242, शिक्षा सेक्टर में 05, गारमेंट्स सेक्टर में 2002 एवं आटोमोबाइल सेक्टर में 10 पद शामिल है। कुल 7233 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, पीजीडीएस, आदि निर्धारित की गई है। 16 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले रोजगार मेला में शामिल होने के इच्छुक युवा अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ लाईवलीहुड कालेज जांजगीर में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर वांपा से भी संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...

अदानी फैक्ट्री में बलवा, मजदूरों के दो गुट भिड़े,...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदानी फैक्ट्री में सोमवार को विवाद के बाद जमकर बलवा हो गया। बताया जा...

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...