CG – एक और नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा: अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष की गई कुर्सी, अपने ही लोगों ने कर दी क्रॉस वोटिंग

डेस्क। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय नगरीय निकाय में भी सत्ता परिवर्तन का दौर जारी है। इसी बीच आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया में कांग्रेस सरकार गिर गई है। यहां के नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

वोटिंग के दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे 11 वोट पड़े, जबकि अध्यक्ष के पक्ष में सिर्फ 4 वोट पड़े। जिसके बाद पिपरिया नगरपंचायत मे कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कुंम्भकार कुर्सी चली गयी। अब पिपरिया नगरपंचायत भाजपा का कब्जा हो गया।

आपको बता दें कि इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार ने वीडियो जारी कर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर परेशान करने का भी आरोप लगाया था। इसी के बाद भाजपाई पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार पर भ्रष्टाचार और निष्क्रियता के आरोप लगाकर विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। विपक्षी पार्षदों के गंभीर आरोपों के बाद आज अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई।

आने वाले दिनों में यहां राज्य सरकार द्वारा नए अध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा। इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर रही। नियमानुसार कार्रवाई पूरी की गई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बलौदाबाजार जिले के दरचुरा...

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

दुर्ग में 26 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद...