भिलाई में चलती ऑटो में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़: युवती के बगल में बैठ… आरोपी ने गलत तरीके से किया टच, पुलिस ने निकाली हेकड़ी; अरेस्ट कर भेजा जेल

भिलाई। भिलाई में ऑटो में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, एक कॉलेज छात्रा से ऑटो में एक युवक ने गलत हरकत की है। आरोपी का नाम अशोक सोनी (40) है, जो अहमद नगर बड़ी मस्जिद के पीछे रहता है। भिलाई नगर TI राजकुमार लहरे ने बताया कि बीएससी सेकंड इयर की स्टूडेंट ने थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 12 जुलाई को वह कॉलेज से जल्दी अपने घर के लिए नकल गई थी। इसलिए उसने ऑटो किया और उस पर बैठ गई। उसने देखा कि ऑटो में पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ है।

दोपहर करीबन 1.45 बजे वो जैसे ही ऑटो ग्लोब चौक के पास पहुंचा। युवक उसके बगल से चिपक कर बैठ गया। इसके बाद वो अपने हाथों से छात्रा को गलत तरीके से टच करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर भी जब वह नहीं माना तो वो वहां उतर गई। छात्रा ने बताया कि उसने अपने स्पोर्ट्स टीचर को फोन करके बुलाया। ऑटो वाले को ग्लोब चौक के पास ही उतारने के लिए कहा। जब ऑटो वाले ने ग्लोब चौक के पास उतारा तो छेड़खानी करने वाला युवक भी वहीं उतरने लगा।

इस दौरान उसके साथ एक और आदमी ऑटो पर बैठा था, वह हंस रहा था, तभी वहां लड़की का स्पोर्ट्स टीचर आ गया। उसके सामने भी आदमी ने उसे टच किया। आरोपी ने कहा कि उसका नाम अशोक सोनी है, वह अहमद नगर कैंप 2 में रहता है, जिससे जो बताना है बता दो। आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...

मैनपाट में पीलिया का कहर : पूर्व उपसरपंच समेत...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है. पीलिया से एक पूर्व उपसरपंच सहित चार लोगों की मौत हो...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...