CG – स्कूली बच्चों के बीच गैंगवार: पुराने विवाद को लेकर भिड़े दो स्कूलों के छात्र… बीच बचाव करने गए नाबालिग की भी हुई जमकर पिटाई… पंजा फाईटर,चाकू जैसे हथियारों से एक-दूसरे पर किए जानलेवा हमला

स्कूली बच्चों के बीच गैंगवार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। दो स्कूलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनो पक्ष के छात्रों ने थाना पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। घायल हुए तीन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला पत्थलगांव थाने के बीटीआई चौक का है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी आत्मानंद स्कुल और प्रकाश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्रों में कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी। इसी बीच शनिवार को दोनों गुट के छात्र आपस में भिड़ गये। दोनों गुट के छात्रों ने एक दूसरे पर जानलेव हमला किया, जिसमें तीन छात्रों को गंभीर चोटें आयी है। दोनों तरफ के छात्रों ने मारपीट में पंजा फाईटर,चाकू,हाकी,स्टंप जैसे हथियार का इस्तेमाल किया।

स्कूली बच्चों में गैंगवार की खबर की सूचना पर तुरंत ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने गए नाबालिक की भी जमकर पिटाई की गयी। सभी स्कूली छात्र नाबालिग बताये जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...