CG – शराब घोटाला मामला: निलंबित IAS अनिल को भी ले गई यूपी STF… ढेबर-त्रिपाठी और टुटेजा को साथ बिठाकर होगी पूछताछ… एक साथ होगी ‘AAA’ की कोर्ट में पेशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में यूपी पुलिस निलंबित आईएएस अनिल टुटेजा को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तरप्रदेश ले जा रही है। यूपी पुलिस ने अनिल टुटेजा के प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। टुटेजा को यूपी STF ने नकली होलोग्राम केस में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मेरठ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। टुटेजा को पुलिस कल मेरठ कोर्ट में को पेश कर सकती है। इससे पहले मामले में यूपी पुलिस ने अनवर ढेबर और पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी की गई है। वे दोनों फ़िलहाल जेल में बंद हैं। ढेबर-त्रिपाठी के साथ सोमवार को कोर्ट में होगी पेशी।

बताया जाता है कि, यूपी एसटीएफ सोमवार को टुटेजा को मेरठ कोर्ट में पेश करेगी। उनके साथ अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को भी पेश किया जाएगा। इससे पहले यूपी एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद 1 जुलाई को मेरठ कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 15 जुलाई तक जेल भेजा था। नकली होलोग्राम मामले में 15 जुलाई को तीनों आरोपियों को एक साथ कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। जानकारों की मानें तो कोर्ट में सुनवाई के बाद टुटेजा को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा सकता है। वहीं एपी और अनवर की भी ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ सकती है।

बीते दिनों यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी से पूछताछ की थी। जिसमें एपी त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए थे। अब यूपी एसटीएफ की टीम तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की कोशिश करेगी। जानकारों का कहना है कि, इन तीनों आरोपियों को एक साथ बैठकर पूछताछ की जाएगी। 12 दिन पहले यूपी एसटीएफ ने कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन ढेबर को शराब घोटाले में जमानत मिली थी। इसके बाद से ही ढेबर और निलंबित एमडी एपी त्रिपाठी यूपी एसटीएफ की कस्टडी में हैं।

इससे पहले यूपी एसटीएफ की पूछताछ में दोनों ने बताया है कि, इस घोटाले की सबसे बड़ी बेनिफिशियरी डिस्टलरी कंपनियां (शराब निर्माता कंपनियां) थीं। इनमें भाटिया वाइन एंड मर्चेट प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज शामिल हैं। दोनों आरोपियों ने यह भी बताया है कि, नोएडा स्थित विधु की कंपनी मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (PHSF) को होलोग्राम बनाने का टेंडर मिला था। उसी से डूप्लीकेट होलोग्राम बनाकर इन तीनों डिस्टलीरज को भेजा जाता था। वहां से अवैध शराब पर इन होलोग्राम को लगाया जाता था

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...