CG – नाबालिग प्रेमियों के प्यार का हुआ अंत: रायपुर गए थे घूमने… चेकिंग के समय पुलिस ने पकड़ा… घर आते ही प्रेमी ने लगा ली फांसी, चली गई जान, खबर सुन नाबालिग प्रेमिका ने पिया जहर

नाबालिग प्रेमियों के प्यार का हुआ अंत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। ये सुनते ही एक नाबालिग लड़की ने भी जहर पी लिया। जहां लड़के की मौत हो गई हिअ वहीं लड़की को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मस्तूरी थाना के पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाला 17 साल का किशोर अपनी 15 साल की प्रेमिका को लेकर रायपुर घुमने गया था। उनके साथ एक और नाबालिग भी था। रायपुर में जांच के दौरान पुलिस को संदेह हो गया। पुलिस ने नाबालिग के स्वजन को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्वजन उन्हें लेकर घर आ गए। यहां पर किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर घटना की जानकारी होने पर किशोरी ने भी भारी मात्रा में आयरन सिरप पी लिया है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पचपेड़ी थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले कुछ ग्रामीण अपने परिवार को लेकर काम करने के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। इसी दौरान यूपी में ही 17 साल के किशोर और 15 साल की किशोरी के बीच प्रेम संबंध हो गया। दोनों यूपी से भाग निकले। स्वजन दोनों को खोजकर अपने साथ गांव ले आए। इधर गांव में भी दोनों को मिलना जुलना जारी रहा।

शुक्रवार को नाबालिग किशोर और किशोरी बाइक पर घुमने के लिए रायपुर चले गए। उनके साथ गांव का एक और नाबालिग था। सिलयारी के पास जांच के दौरान पुलिस को उन पर संदेह हो गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद स्वजन को इसकी जानकारी दी। इस पर स्वजन पचपेड़ी पुलिस के साथ सिलयारी पहुंचे। पूछताछ के बाद नाबालिग को स्वजन के साथ घर भेज दिया गया। शनिवार की रात किशोर अपने चाचा के साथ कमरे में सो रहा था। चाचा के सोने के बाद किशोर ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। इसकी जानकारी होने पर स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।

इधर उसके फांसी लगाने की सूचना रविवार की सुबह किशोरी को भी हो गई। उसने तत्काल ही घर पर रखे आइरन सीरप को भारी मात्रा में पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर पुलिस ने किशोर के शव को चीरघर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...