दुर्ग क्षेत्र में लूट के आरोपी गिरफ्तार, चार दोस्तों ने मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

भिलाई। उतई थाना क्षेत्र के महकाखुर्द में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, नगदी रकम समेत घटना में इस्तेमाल दो बाइक को भी बरामद किया गया है।

बता दें कि 13 जुलाई को प्रार्थी रूपेश कुमार देशलहरे निवासी तालपुरी ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी चोला मण्डलम कंपनी के ऑफिस में दोपहिया वाहन सेल्समैन का काम करता है। वह 11 को अपनी बाइक से रानीतराई एवं जामगांव (एम) गया था, जहां से अपना काम कर वापस अपने निवास तालपुरी आ रहा था। इस दौरान ग्राम महकाखुर्द के पास रात्रि करीबन 11.30 बजे दो बाइक में 4 लोग अचानक तेजी से आए और प्रार्थी की बाइक के सामने खड़े हो गए।

एक लड़का प्रार्थी के पास आकर बोला कि जितना पैसा, मोबाइल है, हमें दे दो नहीं तो जान से खत्म कर देगें। उनकी धमकी से प्रार्थी डर गया। चारों लड़के प्रार्थी को पकड़कर मोबाइल, पर्स में रखे नगद 10 हजार रुपए, आधार कार्ड, यूको बैंक और ओवरसीज बैंक का एटीएम एवं चोला मण्डलम बिजनेस सेल्स लिमिटेड का विजिटिंग कार्ड को लूट लिए। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुटी।

उतई पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से ग्राम महकाखुर्द में लूट की वारदात घटित करने वाले आरोपियों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इस वारदात को चरोदा के युवकों द्वारा अंजाम देने की जानकारी मिली। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस तत्काल संदेहियों के निवास चरोदा में घेराबंदी कर युवराज शिवारे पिता रामखिलायन शिवारे, मुकुल कुमार यादव पिता श्रवण कुमार यादव एवं अन्य 02 अपचारी किशोर को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। चारों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कही। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

8 बच्चों की मौत, 5 अब भी लापता :...

बिलासपुर। रायपुर के घरौंदा सेंटर में आठ बच्चों की मौत और पांच बच्चों के लापता होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख...

अमित जोगी के वीडियो पर भड़के MLA राजेश मूणत...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।...

राहुल गांधी को विजय शर्मा की सीधी चुनौती :...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करने वाले राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने साथ...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...