दुर्ग जिला अस्पताल में लापरवाही : बुखार से तड़पता रहा मरीज और इधर बर्थडे पार्टी मनाता रहा स्टॉफ, दवा तक नहीं दी, Video हो रहा वायरल

भिलाई। जिला अस्पताल दुर्ग में प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। यहां मरीज बुखार से तड़प रहा था, लेकिन वहां के स्टॉफ ने ओपीडी टाइम खत्म हो जाने के चलते न तो उसका इलाज किया और न ही दवा दी। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर दवा ना देने वाले कर्मचारी ट्रामा यूनिट में अपने एक सहकर्मी का बर्थडे इंज्वाय कर रहे हैं। यह वीडियो मरीज के परिजन ने बनाया है। इसकी सूचना सिविल सर्जन को फोन पर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ओपीडी में एक महिला स्टॉफ बैठी है। उसके सामने ही बाहर एक मरीज स्ट्रेचर पर तड़प रहा है, लेकिन स्टॉफ ने ओपीडी का टाइम खत्म होने की बात कहकर इलाज करने से मना कर दिया। जब परिजन ने दवा देने के लिए कहा तो महिला स्टॉफ ने कहा कि उसने दवा लिख दी है, काउंटर से ले लो।

जब मरीज के परिजन ने काउंटर में दवा मांगी तो वहां मौजूद एक स्टॉफ ने दवा देने से ही मना कर दिया। परिजन ने बताया भी कि मरीज की हालत गंभीर है। उसे काफी तेज बुखार है, लेकिन स्टॉफ ने कहा कि दूसरे काउंटर से दवा ले लें उनका टाइम खत्म हो गया है।

मरीज के परिजन ने जो वीडियो बनाया है वो 12 जुलाई शुक्रवार दोपहर 2 बजे का है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ड्यूटी खत्म होने की बात कहकर दवा ना देने वाले कर्मचारी ट्रामा यूनिट में अपने एक सहकर्मी का बर्थडे इंज्वाय कर रहे हैं। वो केक काट रहे हैं, लेकिन दो मिनट समय देकर मरीज को बुखार की दवा नहीं दे सके।

मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे : सिविल सर्जन

मरीज के परिजन ने घटना के दौरान सिविल सर्जन डॉ. हेमंत कुमार साहू को पूरी जानकारी देनी चाही तो उन्होंने कलेक्टर मीटिंग में होने की बात कही और आरएमओ से शिकायत करने कहा। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सिविल सर्जन का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...