मृणाल की उपलब्धियों पर शुभकामनाएं देने निज निवास पहुंचे सांसद, अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल हमारे राज्‍य का अलंकरण: सांसद संतोष पांडेय…

राजनांदगांव। राजनांदगांव-कवर्धा संसदीय क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के घर पहुंचकर उन्‍हें शुभकामनाएं दी। दरअसल, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे जिस टीम को प्रशिक्षण दिया उसने हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक एवं खेलो इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। सांसद पांडेय ने मृणाल की प्रशंसा करते हुए उन्‍हें राज्‍य का अलंकरण बताया है।

बीते दिनों राजनांदगांव के दौरे पर रहे सांसद पांडेय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे से भेंट करने शांतिनगर निज निवास पहुंचे। यहां उनके आगमन पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे एवं सांसद का फूल माला और पटाखों के साथ स्वागत किया गया। हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मृणाल के नेतृत्‍व में प्रशिक्षित हॉकी टीम ने जो उपलब्धियां हासिल की है उसे लेकर प्रशंसा की। उन्‍होंने मृणाल के उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। सांसद ने मृणाल के निवास में मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और साथ में भोजन भी किया।

सांसद ने कहा कि मृणाल ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश, राज्य एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्‍होंने मृणाल को राज्य का अलंकरण बताया और कहा कि प्रदेश के युवा उनकी उपलब्धियों से प्रोत्साहित होंगे। यह हमारे राष्‍ट्रीय खेल के लिए काफी जरुरी भी है।

दरअसल, देश के सबसे प्रतिष्ठित एवं महत्वपूर्ण हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी के कोच मैनेजर के रूप में मृणाल चौबे ने अपनी सेवाएं दी है। इस प्रतियोगिता में उनकी टीम ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक एवं खेलो इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

सांसद ने कहा कि ग्वालियर एवं लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम को सफल बनाने एवं राष्ट्रीय स्तर के विभागीय परीक्षा को उत्तीर्ण कर सीएजी में राजपत्रित अधिकारी बन कर मृणाल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर सांसद पांडे के निज सहायक राकेश मिश्रा एवं प्रखर भी उपस्थित थे। अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे व उनके परिजनों ने शुभकामनाओं के लिए सांसद का आभार व्‍यक्‍त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में होने जा रहा नेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA)...

भिलाई। छत्तीसगढ़ एमएमए द्वारा आयोजित और वॉरियर्स फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत यह चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पहली...

वोटिंग के लिए जागरूक करने अनोखी पहल: दुर्ग जिला...

भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक और नागरिक सुविधाएं विभाग तथा कार्मिक विभाग के सहयोग से, दुर्ग जिला प्रशासन, नगर निगम, भिलाई ने...

ईरान में होने वाले सीनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप के...

भिलाई। ईरान के तेहरान में जून माह में आयोजित होने वाली सिनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप, 8 वीं चिल्ड्रन ऑफ एशिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गेम्स एवं...

भिलाई में मतदाता जागरूकता के लिए “वोट फॉर भारत...

भिलाई। भिलाई में मंगलवार को मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान का उद्देश्य लेकर...

ट्रेंडिंग