कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमला: ढाबे से चाय लेने के लिए वर्दी में गया था सिपाही… बदमाश से टकराया तो हो गई हाथापाई शुरू…आरोपी ने कर दिया चाकू से हमला, अब गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हर्ष शुक्ला है।

ये वारदात देर रात शहर के रायपुरा चौक पर हुई। यहां मौजूद हरमन ढाबे पर पुलिस का जवान गजेंद्र साहू चाय लेने गया था। यहीं बदमाश हर्ष शुक्ला खड़ा था। लौटते वक्त आरक्षक हर्ष से टकरा गया दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही मिनट में हाथापाई शुरू हो गई।

ताव में आकर आरोपी हर्ष ने अपनी कमर में फंसा चाकू निकाला और पुलिस जवान गजेंद्र पर वार किया। पहले वार में गजेंद्र बच गया, मगर दूसरे अटैक में चाकू गजेंद्र के हाथ की नस पर लगा। खून बहने लगा। इतने में बदमाश हर्ष भाग गया। कुछ देर बाद उसे पकड़ लिया गया। साथ ही गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जवान गजेंद्र का अस्पताल में इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...