सड़क हादसे में घायल भिलाई प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष की बेटी की मौत, पत्रकारों ने जताया शोक

भिलाई. सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शहर की होनहार बालिका गुरनाम कौर ने जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए आज सुबह 5 बजे दम तोड़ दिया. वे सेक्टर 2 सड़क 24 क्वार्टर नंबर 13 ए निवासी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पत्रकार व प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष कोमल धनेश्वर की इकलौती बेटी थी. इस घटना पर पत्रकारों ने शोक जताते हुए मृतिका गुरनाम कौर को श्रद्धांजलि दी है.

जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय गुरनाम कौर 9 जुलाई की दोपहर 12 बजे अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान सुपेला अंडरब्रिज पर सेक्टर 6 पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उन्हें स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...