छत्तीसगढ़: छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान: परिवार वालों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने गई थी लड़की… अगले दिन घर के पास पेड़ पर लटकी मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है की वो रात के वक्त खान खाकर कमरे में सोने गई थी। अगले दिन पेड़ पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। उसने ये कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। मामला बोराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कसपुर लाइन पारा में रहने वाली कामेश्वरी मरकाम(17) ने रोज की तरह को भी अपने परिजनों के साथ रात को खाना खाया था। उस दौरान सब ठीक था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गई। उसके परिजन भी सो गए थे। अगले दिन शनिवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तब कामेश्वरी अपने कमरे में नहीं थी।

परिजनों को जैसे ही पता चला कि कामेश्वरी अपने कमरे में नहीं है तो वे उसे तलाशने लगे। आस-पास पता करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद गांव के लोगों की नजर उसके घर के पास ही लगे एक पेड़ पर पड़ी थी। जहां उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। शव देखते ही उसके परिजन फूट-फूटकर रोने लगे।

घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पीएम के लिए भेजा गया था। जांच में यह पता चला है कि लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका घर में भी कोई विवाद नहीं था। फिर भी उसने ये कदम क्यों उठाया। अब पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बिग SEX रैकेट का भंडाफोड़: रिहायशी इलाके...

CG में बिग SEX रैकेट का भंडाफोड़ क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी...

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आदतन अपराधी को...

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी IAS ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के आदतन बदमाश मोहित सिन्हा को जिला बदर करने कर...

दुर्ग में सड़क निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की...

दुर्ग। दुर्ग में हादसों का दौर जारी है। दुर्ग के पाटन में सड़क निर्माण कार्य के दौरान देर रात एक हाइवा ने एक मजदूर...

भिलाई में करंट लगने से 13 साल की बच्ची...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार,13 साल की वैष्णवी साहू...

ट्रेंडिंग