रायपुर एयरपोर्ट की 6 फ्लाइट रद्द : माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी से विमान सेवा ठप, दिल्ली में फंसे मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी का असर दुनियाभर में एयरलाइंस, टीवी टेलीकास्ट, बैंकिंग और कई कॉर्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर पड़ा है। रायपुर समेत देशभर के एयरपोर्ट पर भी असर पड़ा है। सर्वर में समस्या की वजह से शुक्रवार को रायपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाली 6 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट रद्द होने से मंत्री ओपी चौधरी भी दिल्ली से रायपुर नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते वे कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो सके.

रायपुर से ये फ्लाइट हुई कैंसिल

  1. कोलकाता-रायपुर-कोलकाता (6E 7215/6E 7216)
  2. हैदराबाद-रायपुर-हैदराबाद (6E 7248/6E 7249)
  3. मुंबई-रायपुर-मुंबई (6E 2371/6E 5049)
  4. बेंगलुरु-रायपुर-बेंगलुरु (6E 978/6E 979)
  5. दिल्ली-रायपुर-दिल्ली (6E 2094/6E 5347)
  6. कोलकाता-रायपुर-कोलकाता (6E 417/6E 801)

समस्या को सुलझाने में लगी है टीम

क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण ही माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेज में परेशानी आई है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, समस्या को सुलझाने में हमने कई टीमों को लगाया है। हमने इसके कारण का पता लगा लिया है।

    खबरें और भी हैं...
    संबंधित

    लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

    भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

    छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

    कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

    रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

    छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...