सांसद विजय बघेल ने कृषकों को वितरित की हल्दी की उगत किस्म के पौधे: कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा दुर्ग दे रही किसानों को हल्दी के एक लाख पौधे प्रो ट्रे में

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा तैयार ’’प्रो ट्रे’’ में हल्दी के पौधे प्रगतिशील किसानों को वितरित किये। ये पौधे भारतीय सुपारी एवं मसाला निदेशालय कालीकट केरल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजनाओं के अंतर्गत विकसित किये गये हैं। इस परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग द्वारा हल्दी की पौध तैयार कर प्रदर्शन हेतु किसानों को वितरित किये जा रहे है।

कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. कमल नारायण वर्मा ने बताया कि परम्परागत कृषि में हल्दी के बीज की मात्रा अधिक लगती है ’’प्रो ट्रे’’ विधि में अपेक्षाकृत कम बीज में पौधे की नर्सरी तैयार की जाती है, जिससे प्रति एकड़ लगभग 5-6 क्विंटल बीज की बचत होती है। साथ ही किसानों को हन्दी की खेती में एक माह का समय भी बच जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...