बालोद : तेज बारिश के दौरान नाले में गिरी कार, डॉक्टर की मौत, जन्मदिन मनाने लौट रहा था गांव

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ग्राम भूलनडबरी के पास शनिवार की रात तेज कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। पानी में डूबने से कार सवार डाक्टर थानेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नाले से बाहर निकालने के बाद आगे की जांच में जुट गई है। बता दें कि 23 जुलाई को डॉक्टर थानेश्वर 39वां जन्मदिन भी था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक डाॅ. थानेश्वर साहू मूल रूप से गुरुर ब्लाॅक के ग्राम भानपुरी का रहने वाला था। दंतेवाड़ा के कटेकल्याण के अस्पताल में पदस्थ था। 23 जुलाई को उनका 39वां जन्मदिन भी था। बीती रात को वह ड्यूटी पूरी कर छुईखदान धमतरी के रास्ते वह भानपुरी आ रहा था। झमाझम बारिश होने की वजह से सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

भूलनडबरी के पास नाला भी उफान पर था। इस दौरान कार चालक थानेश्वर को कुछ समझ नहीं आया और कार नाले में गिरकर पलट गई। पानी के तेज बहाव के चलते दम घुटने से डॉ. थनेश्वर की मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात आठ बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला। वहीं डॉ. थानेश्वर को गुरुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...