छत्तीसगढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़े 22 जुआरी : जुआ खेलते पार्षद, जनपद सदस्य समेत कई रसूखदार गिरफ्तार, साढ़े 3 लाख नगदी, 7 कार और 22 मोबाइल जब्त

बिलासपुर। पुलिस ने देर रात जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है. कोटा इलाके के कोरी डैम में जुआरियों की महफिल सजी थी, जहां पुलिस ने रेड मारकर 22 युवकों को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों में पार्षद और जनपद सदस्य समेत बिलासपुर के कई रसूखदार शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के पास से तीन लाख 49 हजार रुपए नगदी, 7 कार और 22 मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा के कोरी डेम के पास जुएं का फड़ लगाकर लोग लाखों रुपए के हार-जीत का दांव लगा रहे। इस पर तत्काल SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय को थाना प्रभारी कोटा के साथ पर्याप्त बल के साथ मौके पर भेजा गया, जहां जुआरियों के 4 फड़ लगे थे। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया। जुआरियों से कुल 3 लाख 49,215 रुपये बरामद हुए. इसके साथ ही 7 कार और 22 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पकड़े गए जुआरियों के नाम

  • सुनील यादव, चांटीडीह बिलासपुर
  • श्याम मूर्ति, चांटीडीह बिलासपुर
  • अमित सिंह, लक्ष्मीनगर रायपुर
  • राजेश साहू, गोंडपारा बिलासपुर
  • दिनेश सिंह, बंधवापारा बिलासपुर
  • संजीव साहू, तखतपुर
  • महेश कुमार गबेल, चांटीडीह बिलासपुर
  • हरिओम साहू, खमतराई बिलासपुर
  • चंद्रप्रकाश मरावी, नगोई तखतपुर
  • दीपक सोनी, अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर
  • अमित पहाड़ी, सकरी बिलासपुर
  • अमित भारते (पार्षद नगर निगम) सकरी बिलासपुर
  • दीपक साहू, गोदैया रतनपुर
  • संदीप मिश्रा, नील पैलेस बिलासपुर
  • शिवेंद्र कौशिक (तखतपुर जनपद सदस्य) नगोई तखतपुर
  • राकेश सिंह, दयालबन्द बिलासपुर
  • सूरज वस्त्रकार, अमेरी बिलासपुर
  • संजय ध्रुव, जबड़ापारा बिलासपुर
  • श्रीकान्त तिवारी, मंगला बिलासपुर
  • अकबर ख़ान, दयालबंद बिलासपुर
  • जितेश मोर, मालखरोदा सक्ति
  • अर्पित सहगल, नारियल कोठी बिलासपुर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...